
ऋषिकेश 18 मार्च
गजेंद्र सिंह
गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के द्वारा समिति कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता दिनेश डबराल के द्वारा की गई और संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने किया।
इस मौके पर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति आगामी अप्रैल माह में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु क्षेत्र के स्कूली बच्चों संस्कृत विद्यालयों के साथ मिलकर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाएगी और निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगी। जिसमें गंगा की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में हो रही गंदगी के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिससे सभी लोग स्वच्छता का महत्व समझ सके। समिति ने निर्णय लिया कि अभियान के दौरान कपड़े से बने हुए थैले बांटे जाएंगे। जिससे लोग पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।
इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश डबराल, महासचिव महंत रवि प्रपन्नाचार्य, शिव मूर्ति कंडवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ढालवाला, ललित पंवार, अशोक क्रेजी, धनीराम बिंजोला, हरि स्वरूप उनियाल, सत्येंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
