552 Views

यमकेश्वर 10 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक गणों की सहमति और मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के बाद यमकेश्वर मंडल में अनिल रावत को (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर) चुना गया।
बता दें कि अनिल रावत इससे पूर्व भी यमकेश्वर मंडल में अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा यमकेश्वर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। अनिल रावत पर पार्टी द्वारा दोबारा भरोसा जताने पर यमकेश्वर मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
