
दुगड्डा 12 मई
गजेंद्र सिंह
कांग्रेसियों ने पौड़ी जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एवं उप्र के पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय बलदेव सिंह आर्य की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा में स्थित स्व. बलदेव सिंह आर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदेव सिंह आर्य को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्ष के बारे में बताया कहा कि महान समाज सुधारक का जन्म 12 मई 1912 को हुआ था एवं 1949- 50 तक वे संसदीय सदस्य मनोनीत रहे और 1952 में पहली बार पौड़ी बद्रीनाथ उप्र विधानसभा सुरक्षित सीट से निर्वाचित हुए थे और कई बार राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री पद पर भी सुशोभित रहे। उनके संघर्ष पूर्ण जीवन का उद्देश्य समाज में समानता, एकता और प्रतिबंधों को हटाना था उन्होंने संपूर्ण जीवन में भेदभाव रहित समाज स्थापित करने का कार्य किया खासकर अपने जीवन के संघर्षों में दलितों को लेकर डोली- पालकी आंदोलन चलाया और सामाजिक प्रतिबंधों पर रोक लगाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, कोटद्वार पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, विमल बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा, रितेश ठाकुर नगर अध्यक्ष दुबारा धर्मेंद्र गोयल, गब्बर सिंह, ललित मोहन चौधरी, प्रमोद चौहान, जगदीश सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह भारती, शिव सिंह रावत, दीपक सिंह, प्रवीण, दौलत सिंह, लक्ष्मी चौहान, राकेश कुमार, संजय तोमर आदि उपस्थित रहे।
