
पौड़ी 10 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर आज विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा समाज एवं देश के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल शर्मा, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
