
यमकेश्वर 19 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलनदी के मैदान में उन्नत हिमालय- युवा संकल्प-यही विकल्प। उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वाधान में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें यमकेश्वर ब्लॉक, द्वारीखाल ब्लॉक, दुगड्डा ब्लॉक के ग्रामीणों को समूहों में स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को थलनदी के मैदान में ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान और नमामि गंगे के प्रदेश सह-संयोजक संजीव चौहान के नेतृत्व में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को समूह के माध्यम से स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर संजीव चौहान ने स्वरोजगार मेले में पहुंचे ग्रामीणों को स्वरोजगार करने के तरीके बताएं उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से कहा कि सभी महिलाएं समूह के माध्यम से खेती करें जिससे खेती करने में आसानी होगी और उन्होंने महिलाओं को बताया कि जैविक खेती की आधुनिक दौर में अधिक मांग है इसलिए सभी महिलाएं जैविक खेती करें और आत्मनिर्भर बने।

यमकेश्वर विधानसभा के दस हजार लोगों को जोड़ेंगे स्वरोजगार से- संजीव चौहान।
थलनदी के मैदान में आयोजित स्वरोजगार मेले में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के प्रदेश सहसंयोजक संजीव चौहान ने बताया कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दस हजार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा जिससे यमकेश्वर में रिवर्स प्लान होगा इस दौरान उन्होंने ग्रामीण को बताया कि जांमल गांव में एक करोड़ की लागत से स्वरोजगार योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन और सब्जी उत्पादन के कार्य किया जा रहे हैं जामल गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अधिक से अधिक इस योजना का लाभ ले रही हैं और अपने द्वारा उत्पादन किए गए सामानों को अच्छे दामों में बेच रही हैं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र में बंजर पड़े हुए खेतों को उपजाऊ बनाया जाएगा और समूहों के माध्यम से खेती कराई जाएगी जिससे क्षेत्र में रोजगार बढेगा और जंगली जानवरों का आतंक भी कम होगा। उन्होंने बताया कि लगातार स्वरोजगार पर काम किया जा रहा है जिससे यमकेश्वर क्षेत्र के युवा रिवर्स प्लान करेंगे और अपने क्षेत्र में रहकर 10 से 12 हजार महीने की आमदनी करेंगे जिससे यमकेश्वर के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
