
यमकेश्वर 2 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याली सब स्टेशन के अंतर्गत लगभग 60 गांवों में 8 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने की वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों सामना करना पड़ा।
रविवार को पौखाल के पास में सुबह 11 बजे के लगभग मेन लाइन में पेड़ गिरने की वजह से तार टूट गई जिसके चलते यमकेश्वर क्षेत्र में 8 घंटे लाइट बाधित रही 8 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ऊर्जा निगम कोटद्वार के द्वारा में लाइन से पेड़ को हटाया गया जिसके चलते शाम 7 बजे तक यमकेश्वर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति संचालित हुई। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से मोबाइल चार्ज आदि करने में काफी दिक्कत हुई इस मामले में जानकारी देते हुए शौकीन अली (जेई ऊर्जा निगम कोटद्वार) ने बताया कि मेन लाइन से पेड़ को हटा दिया गया है और यमकेश्वर के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति संचालित कर दी गई है।
