Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, कोटद्वार में होगी निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, कोटद्वार में होगी निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला

Gajendra Singh June 1, 2026
10 Views

पौड़ी 1 जून

गजेंद्र सिंह

स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने तथा जनपद के उद्यमियों को निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा 03 जून 2026 को एक दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, व्यवसायी, स्टार्टअप संचालक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक प्रतिभाग करेंगे।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को निर्यात से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें निर्यात के अवसर, निर्यात नीतियां, उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संभावनाएं, आवश्यक दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता मानक, वित्तीय सहायता योजनाएं तथा सरकारी प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को निर्यात प्रक्रिया की बारीकियों, वैश्विक बाजारों की मांग तथा प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने उत्पादों को स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों एवं उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों तथा व्यवसायियों से इस कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह कार्यशाला “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

20260124_215024

Post navigation

Previous श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:हेमंत द्विवेदी
Next जिला विज्ञान संग्रहालय में आकार ले रही नवाचार की नयी दुनिया, जिलाधिकारी ने परखी तैयारियां

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

June 1, 2026
मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

June 1, 2026
एसआईआर-2026 के सफल संचालन हेतु बीएलए के साथ बैठक आयोजित
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

एसआईआर-2026 के सफल संचालन हेतु बीएलए के साथ बैठक आयोजित

June 1, 2026
-- ads

मनोरंजन

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर युवाओं के बीच पहुंचे आरटीओ, बीजीयू में बांटे हेलमेट और फर्स्ट एड किट
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर युवाओं के बीच पहुंचे आरटीओ, बीजीयू में बांटे हेलमेट और फर्स्ट एड किट

June 1, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.