Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • बालिका एवं बालक छात्रावासों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हुई जांच, दिए गए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

बालिका एवं बालक छात्रावासों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हुई जांच, दिए गए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव

Gajendra Singh May 27, 2026
6 Views

पौड़ी 27 मई

गजेंद्र सिंह

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न बालिका एवं बालक छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रावासों में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेते हुए बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों का वजन, रक्तचाप, शरीर का तापमान, आंखों एवं त्वचा संबंधी सामान्य जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इसके साथ ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गयी।

चिकित्सकों ने बच्चों को साफ-सफाई बनाए रखने, समय पर भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने तथा नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य दल ने छात्रावास अधीक्षकों को भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या सामने आने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में बालिका छात्रावास में बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत साफ-सफाई, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गयी। चिकित्सकीय दल ने बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़े भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करते हुए इसे स्वास्थ्य का सामान्य एवं महत्वपूर्ण विषय बताया। इस अवसर पर बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रावासों में निवासरत बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण में रहना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

इस अवसर पर डॉ. सुमित कुमार, डॉ कंचन, फार्मासिस्ट निखिलेश रावत, एएनएम रश्मि, काउंसलर कमला रावत, छात्रावास अधीक्षक जयदेव नौगाईं, पंकज देवली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

20260124_215024

Post navigation

Previous अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर पौड़ी जनपद में होंगे विविध योग कार्यक्रम
Next जिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियान

Related Stories

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

May 27, 2026
वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खास-खबर
  • राज्य

वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं, समस्याओं का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.