
केदारनाथ धाम: 30 मई
गजेंद्र सिंह
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कल 29 मई शुक्रवार शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ यात्रा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*बीकेटीसी अध्यक्ष ने आज सुबह शनिवार को भी श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की मानिटरिंग की।*
*
शुक्रवार देर शाम बीकेटीसी अध्यक्ष ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं मंदिर समितिअधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एक यात्रा समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा दर्शन प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुलभ दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।
*आज शनिवार को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि 29 मई तक तक रिकार्ड 976431 ( नौ लाख छियत्तर हजार चार सौ इकतीस) तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है तथा 724444( सात लाख चौबीस हजार चार सौ चवालीस) श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे इस तरह 1700875 ( सत्रह लाख आठ सौ पिचत्तर ) तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।*
*
उन्होंने बताया कि बीकेटीसी का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्री केदारनाथ धाम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और उन्हें दिव्य दर्शन का सुखद अनुभव प्राप्त हो। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, पुजारी टी गंगाधर लिंग आदि मौजूद रहे।
