18 Views

यमकेश्वर 5 जून
गजेंद्र सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भृगुखाल रेंज के द्वारा देवी डांडा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी वन कर्मियों ने देवी डांडा मंदिर के प्रांगण में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया पर्यावरण दिवस के मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अनिल देवलाल ने समस्त ग्रामीणों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की और कहा कि हर एक ग्रामीण पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वनों में आग ना लगाने की अपील भी की उन्होंने कहा कि आग लगने से कई पौधे नष्ट हो जाते हैं जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है इसलिए सभी ग्रामीण भूल कर भी वनों में आग न लगाएं इस मौके पर (वन दरोगा) राजेश, अरविंद, वन आरसी चांदनी पंवार, हेमंत, अजय कुमार, अंकित, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
