पौड़ी 1 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
जनपद पौड़ी गढ़वाल में सांसद खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में आज रांसी खेल मैदान में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 एवं अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया की अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में श्रीनगर के आदर्श पटवाल ने प्रथम, रुद्रप्रयाग के हरेन्द्र ने द्वितीय तथा पौड़ी के अंकित कण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में केदारनाथ के दिव्यांशु प्रथम, श्रीनगर के भास्कर द्वितीय तथा यमकेश्वर के अतुल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में केदारनाथ के आयुष ने प्रथम, श्रीनगर के आदर्श ने द्वितीय तथा रुद्रप्रयाग के हरेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग की ऊंचीकूद स्पर्धा में रामनगर के पियूष प्रथम, पौड़ी के वंशम द्वितीय तथा लैंसडौन के सुमित तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में देवप्रयाग के अभय ने प्रथम, रामनगर के सुमित ने द्वितीय तथा कोटद्वार के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में देवप्रयाग के अभय गोदियाल प्रथम, रामनगर के सुमित बलोदी द्वितीय तथा श्रीनगर के गगनदीप तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में श्रीनगर के आदर्श ने प्रथम, रुद्रप्रयाग के हरेन्द्र ने द्वितीय तथा पौड़ी के अंकित कण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग के केशव ने प्रथम, श्रीनगर के गौतम ने द्वितीय तथा रामनगर के चैतन्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद स्पर्धा में चौबट्टाखाल के जितिन सिंह प्रथम, रुद्रप्रयाग के दिव्यांशु द्वितीय तथा यमकेश्वर के शौर्य रावत तृतीय रहे।
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 800 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 600 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 400 रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, महेश, आदेश बहुगुणा, मो. आरिफ, मनोज बजरियाल, दिनेश सिंह चौहान, सचिन कश्यप, व्यायाम प्रशिक्षक दीपक कोहली, संजय रावत, विमल लसपाल, रितेश चौहान, प्रियंका तथा विभागीय कार्मिक कमलेश, शाहरुख आदि उपस्थित रहे।
