110 Views

यमकेश्वर 3 जुलाई
गजेंद्र सिंह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत 111 नामांकन हुए जिनकी कुल संख्या 132 हो गई है।
ग्राम प्रधान के 86 ग्राम सभाओं के सापेक्ष आज 60 नामांकन पत्र जमा हुए जिनकी कुल संख्या 73 हो गई है वहीं सदस्य क्षेत्र पंचायत की 29 सीटों पर आज 26 नामांकन हुए जिनकी संख्या 34 हो गई है। और सदस्य ग्राम पंचायत के 25 नामांकन हुए बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन पत्र खरीदने के लिए कल के मुकाबले में आज अधिक भीड़ रही।
