88 Views

यमकेश्वर 28 जुलाई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत चुनाव को लेकर 89 बूथों में 69 प्रतिशत मतदान रहा और सभी मतदान केन्द्रो में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।
पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला गांव से शहरों में नौकरी करने वाले युवा और कई वृद्ध मतदान करने के लिए गांव पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया। सभी मतदाताओं ने अपने गांव की समस्या को लेकर मतदान किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मैं पानी सड़क और बिजली जैसी बहुत समस्याएं हैं जिनका निस्तारण होना चाहिए।
