
यमकेश्वर 24 मई
गजेंद्र सिंह
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की ब्लॉक इकाई यमकेश्वर के तत्वावधान में राइका गंगा भोगपुर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं ब्लॉक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर खुशाल सिंह टोलिया रहे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा हुई, और द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर सुमन प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर रोहित चौहान, मन्त्री पद पर गिरीश कुमार उपाध्याय, संयुक्त मन्त्री पद पर उमेश चन्द्र राठौड़ को चुना गया साथ ही उपाध्यक्ष महिला पद पर रजनी बिजल्वाण निर्विरोध निर्वाचित हुईं और संयुक्त मन्त्री महिला पद पर रश्मि गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुईं, आय – व्यय निरीक्षक पद पर नेकीराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में विकास खण्ड यमकेश्वर के 19 माध्यमिक विद्यालयों के 167 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
