1,112 Views

यमकेश्वर 24 मई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत बिनक गांव की प्रिया का चयन सेना में नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। सेना में चयन होने पर परिवार और गांव वासियों ने खुशी लहर है।
बता दे की प्रिया के पिता धनवीर सिंह रौथाण सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत हैं। प्रिया का परिवार ऋषिकेश में रहता है और प्रिया की पढ़ाई ऋषिकेश में हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रिया के चाचा महिपाल सिंह एवं संदीप सिंह ने बताया कि प्रिया के सेना में नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से हमें बड़ा गर्व है कि प्रिया ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने उनके पैतृक गांव बिनक पहुंचकर उनके परिवार वालों को बधाई दी।
