
ऋषिकेश 6 जुलाई
गजेंद्र सिंह
शिवाजी नगर चौराहे को जीरो जोन घोषित करवाने पर पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी को शिवाजी नगर वार्ड की सम्मानित जनता और राष्ट्रीय जनता पावर के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा उनके प्रस्ताव शिवाजी नगर को जीरो जोन घोषित करने पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पास किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को अतिक्रमण से काफी हद तक राहत मिलेगी उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा लगातार जनता की समस्याओं पर काम किया जाएगा। शिवाजी नगर वार्ड से मुझे जनता ने पार्षद के रूप में चुना है तो मेरा कर्तव्य जनता की सेवा करना है और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचना है जिससे क्षेत्र की सभी समस्याओं का निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर सौरभ शर्मा ,राजेश पयाल ,यशवंत रावत,सिद्धार्थ त्रिपाठी ,संजू शर्मा ,अमित रियाल ,मोहन भंडारी,मनोज मनोड़ी,पियुष वर्मा, विनोद शर्मा (तिलक धारी) , नेम सिंह, बिजेंद्र सिंह नेगी, मनीराम, विनीत नेगी, विवेक जैन, विक्की वर्मा, संजीत कुमार, अरूण अग्रवाल, नमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
