108 Views

ऋषिकेश 8 अगस्त
गजेंद्र सिंह
नगर निगम ऋषिकेश के ISBT कार्यालय में माननीय महापौर शंभू पासवान जी की अध्यक्षता में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश की कविता शाह के नेतृत्व में भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त स्वच्छता कर्मियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर लंबी आयु की कामना की गई और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सेनेटरी एसआई अभिषेक मल्होत्रा, जेई प्रभु दत्त नौटियाल, विनोद, महेंद्र, अजय बागड़ी, नरेश खैरवाल, जितेंद्र भंडारी, राकेश डोगरा, तीरथ हवलदार, हरिओम, मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, राजकुमारी पंत, सुधा अस्वाल, रीता गुप्ता, निहारिका शर्मा, शशि मिश्रा, दुर्गा जिंदल, लक्ष्मी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
