
यमकेश्वर 13 अगस्त
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के साथ हुए एम ओ यू के अन्तर्गत “फलों के उत्तम गुणवत्तायुक्त उत्पादन हेतु नवीनतम तकनीकों “पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पन्चूर ,जमाल, बिथ्याणी के किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति पन्त विश्वविद्यालय प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान व प्रोफेसर डी एस नेगी प्राचार्य पी जी कालेज कोटद्वार रहे। कुलपति जी आनलाइन व प्रोफेसर नेगी, प्राचार्य बिथ्याणी,डा क्वात्रा,डा ए के सिंह , डॉ संजय चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह ने फलों कि गुणवत्ता बढ़ाने, उत्पादन तकनीक, बागों की स्थापना एवं प्रबंधन पर व्याख्यान दिया, डॉ संजय चौधरी ने पशुओं की बीमारी व बचाव पर व्याख्यान दिया। संयुक्त निदेशक डा क्वात्रा ने पौधे की व निवारण पर व्याख्यान दिया, प्रोफेसर शर्मा ने पशुधन व बगीचे के आर्थिक उन्नति का रास्ता बताया। मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो चौहान जी ने इन प्रशिक्षण को ग्रामीणों क्षेत्र की उन्नति के लिए जरूरी बताया तथा उनके विश्वविद्यालय के द्वारा होते रहेंगे, कार्यक्रम के अन्त में प्रोफेसर नेगी जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस तरह के प्रशिक्षणों को आत्मनिर्भर के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के अन्त में किसानों को कटहल,आम ,लीची,सेब,पलम, नाशपाती ,नींबू आदि के पेड बांटे गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ गिरिराज सिंह, डॉ उमेश त्यागी, डॉ विनय कुमार पांडेय ,डॉक्टर नीरज नौटियाल, डॉ सुनील देवराडी,डॉ पूजा रानी,डॉ हिमानी बडोनी ,डॉ केशव डबराल, डॉ चेतन भट्ट, मुख्य सहायक श्री मानेन्द्र बिष्ट, ग्रामीणों में कीर्तिमोहन बडोला, चण्डी प्रसाद, नारायण सिंह, धर्मेन्द्र चौहान,लोक सिंह चौहान, सुशील बिष्ट, दिनेश आदि छात्रा काजल ,कृष्णा, अंकिता ,अंजलि ,अनुराधा,आदि सम्मिलित रहे।
