
यमकेश्वर 13 अगस्त
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में – “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्राएं, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप महाविद्यालय से ग्राम बिथ्याणी तक तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराकर तिरंगा रैली का आगाज किया साथ ही छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया और सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का महत्व बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ गिरिराज सिंह, डॉ उमेश त्यागी, डॉ विनय कुमार पांडेय ,डॉक्टर नीरज नौटियाल, डॉ सुनील देवराडी,डॉ पूजा रानी,डॉ हिमानी बडोनी ,डॉ केशव डबराल, डॉ चेतन भट्ट, मुख्य सहायक मानेन्द्र बिष्ट ,संजय रतूडी,बीना देवी, सतीश नेगी ,छात्रा मीनाक्षी, अंकित ,अंजलि अनुराधा ,मेघा आदि मौजूद रहे।
