259 Views

यमकेश्वर 14 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख पद पर बीजेपी प्रत्याशी सीता चौहान ने जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को यमकेश्वर में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के लिए मतदान हुआ। जिसमें प्रमुख पद पर सीता चौहान को 19 वोट मिले और प्रतिद्वंदी वर्षा राणा को 10 वोट ही मिल पाए। वही बीजेपी की स्वाती देवी ने ज्येष्ठ प्रमुख पद पर जीत हासिल की और कनिष्ठ प्रमुख पद पर धर्मेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की।
बता दें कि बीजेपी ने एक बार फिर यमकेश्वर में प्रमुख पद पर वापसी की है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित प्रमुख सीता चौहान को बधाई दी।
