
ऋषिकेश 24 अगस्त
गजेंद्र सिंह
शनिवार को गंगा राम पुत्र स्व. कामेश्वर दास निवासी 182 मायाकुण्ड ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी कि उनकी मोटरसायकिल UK14B-2624 जो उनके भाई केशव कुमार के नाम पर पंजीकृत हैं को 22 अगस्त की रात्रि बलबीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गली नं0 04, गोविन्दनगर ऋषिकेश को मरम्मत के लिए दी थी, जिसे रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा बलवीर सिंह के घर के बाहर से चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0स0- 411/25 धारा 303(2) BNS 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल बरामद व चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा शनिवार को ही देहरादून रोड जंगलात बैरियर पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान नटराज चौक की ओर से आते एक आटो रिक्शा को रोककर चेक किया गया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के अतिरिक्त ऑटो में पिछली सीट पर दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल को पकड़कर बैठे हुए मिले। जिनसे आटो रिक्शा व मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए पर तीनों कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। संदेह होने पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों अभियुक्तों ने उक्त मोटरसाइकिल को ऋषिकेश क्षेत्र से तथा उक्त ऑटो रिक्शा को हरिद्वार से चोरी करना कबूल किया। जिस पर तीनों अभियुक्तों सन्नी पुत्र बृजपाल नि0 गाजी वाली गली नंबर- 06 शराब के ठेके के पीछे कांगड़ी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार, शैलेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार नि0 मकान नंबर- 03 हरिपुर कला निकट लवली टेंट हाउस थाना रायवाला जिला देहरादून व सन्नी पुत्र अशोक कुमार नि0 विकास अग्रवाल पीपल वाली रानी गली भूपत वाला कोतवाली हरिद्वार, मूल पता ग्राम दाबकी कला थाना लक्सर हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उनि मनीष पंवार, अपर उनि राजकुमार, कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार, कुंदन सिह, मोहकम सिह, पुष्पेन्द्र कुमार, दिनेश महर, अभिषेक, सौरभ वालिया व रुपेश शामिल थे।
