
यमकेश्वर 29 अगस्त
गजेंद्र सिंह
हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विकासखंड यमकेश्वर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालकों की तीन किलोमीटर व बालिकाओं की दो किलोमीटर दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ में राजकीय इण्टर कॉलेज यमकेश्वर के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा द्वारा किया गया। पूनम मिश्रा ने बताया कि हॉकी के महान जादूगर व देश भक्त मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला “राष्ट्रीय खेल दिवस “ हमें खेलों के प्रति जागरूक होने व करने का प्रतीक है। दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान संजीव (यमकेश्वर), द्वितीय स्थान सागर (आवाई ), तृतीय स्थान आशीष सिंह (बिथ्याणी) ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में ख़ुशी (पाटा) प्रथम व अंशिका (बिथ्याणी द्वितीय और दिव्यांशी (मंजेरा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवसर पर नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक मीनाक्षी ,कविता ,सुशील , अतुल , योगेन्द्र, खेल प्रशिक्षक रूपेन्द्र , व्यायाम प्रशिक्षक विमल सिंह लस्पाल, PRD जवान आशीष, विकास, सतपाल , कुशपाल व शुभम आदि उपस्थित रहे।
