
ऋषिकेश 4 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
आईएसबीटी स्थित नगर निगम परिसर कार्यालय में महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम में किसी भी कार्य के लिए आए लोगों के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का संतोष जनक व्यवहार होना चाहिए। उसके साथ-साथ जो भी समस्या नगर निगम को लोगों के माध्यम से प्राप्त होती है उसका निश्चित रूप से निस्तारण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू के मध्य नजर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए जन जागरूकता के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग आदि का छिड़काव समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
