
यमकेश्वर 4 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड मुख्यालय में बीडीसी की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में 18 विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।
बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान की अध्यक्षता में बीडीसी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे को अपना-अपना परिचय दिया।

बैठक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक के गांवों में रोजगार की बड़ी समस्या है इसलिए रोजगार की संभावनाओं पर काम करना उनकी प्रथम प्राथमिकताओं में रहेगा साथ ही कृषि कार्यों को बढ़ावा देने और जंगली जानवरों से बचाव के लिए के लिए घेरबाड़ की जाएगी और कहा कि कृषि से पलायन रुकने के साथ रोजगार भी बढ़ेगा और क्षेत्र की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में ग्राम प्रधान नैल अजय रावत ने तुंगखाल से ब्लॉक मुख्यालय के सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटने की मांग की। कफोल काटल नैल बंचूरी मोटर मार्ग के डामरीकरण और झाड़ी कटान का मुद्दा उठाया।
कोटा के ग्राम प्रधान राजपाल राणा ने 1 माह से बंद बड़े नौडखाल कोटा मोटर मार्ग को खोलने की मांग उठाई। इसी तरह सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांग रखी और संबंधित अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए।
बैठक में जल संस्थान,जल निगम, वन विभाग, लघु सिंचाई,ग्राम्य विकास, पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख स्वाति देवी,कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, बीडीओ दृष्टि आनंद, एडीओ पंचायत दिनेश रावत और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान मौजूद रहे।
