
यमकेश्वर 16 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
सोमवार रात को भारी बारिश होने की वजह से यम्केश्वर ब्लॉक के 86 ग्राम सभाओं के ग्रामीण रहे अंधेरे में 20 घंटों के बाद मंगलवार शाम 5 बजे यमकेश्वर में बिजली संचालित हो पाई।
दरअसल बारिश की वजह सतपुली के आसपास कई खंबे टूट गए और यमकेश्वर में भी कई जगहों पर पेड़ बिजली के तार पर गिर गए जिसके चलते सोमवार शाम को 8 बजे लाइट बाधित हो गई जिससे यमकेश्वर के सभी ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजरना पड़ा साथ ही भारी बारिश होने की वजह से ग्रामीणों को पूरी रात भर अंधेरे में बैठकर ही रात गुजारनी पड़ी जिसके चलते विद्युत विभाग ने कड़ी मस्कट के बाद मंगलवार शाम 5 बजे तक यमकेश्वर की कई गांव में बिजली संचालित कर दी।
इनसेट
बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट कर बिजली के तार में गिर गए थे जिन्हें हटा दिया गया है अब यमकेश्वर की कई गांव में लाइट विधिवत संचालित कर दी गई है नंदिता अग्रवाल (अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम कोटद्वार)
