103 Views

यमकेश्वर 16 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
सोमवार रात से हो रही मूसलधार बारिश से यमकेश्वर विकासखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
गरुड़चट्टी से नीलकंठ तक सड़क पर जगह-जगह मलवा आया हुआ है।
बड़े पेड़ उखड़ के सड़क पर आए हैं। नाले गदेरों में मलबा आने से रपटे मलबे से भरे पड़े हैं।
फूलचट्टी, रत्तापानी, घट्टू गाड,काली कुंड,खैरखाल,पीपलकोटी,दिउली,पैंया, नलतुरा,तुंगखाल आदि स्थानों पर मलवा आया हुआ है।
लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मशीनें दिनभर सड़क से मलबा हटाने में जुटी हुई है। दिनभर नीलकंठ मोटर मार्ग आवागमन प्रभावित रहा। प्रशासन सड़कें और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
