
यमकेश्वर 19 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड यमकेश्वर में तैनात 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य विकासखंडों में हुआ है। वहीं यमकेश्वर विकासखंड को 5 नए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मिले। इन पांचों ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
यमकेश्वर विकासखंड में तैनात 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी 3 वर्ष से अधिक समय से यमकेश्वर विकासखंड में कार्यरत थे। स्थानांतरण नियमावली के अनुसार कोई भी कर्मचारी 1 विकासखंड में अधिकतम केवल 3 वर्ष ही रह सकता है। वहीं लंबे समय से ब्लॉक में तैनात 2 ग्राम विकास अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश रावत ने बताया कि अन्य विकासखंडों से स्थानांतरण होकर आए पांच ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पंचायतें सौंप दी गई हैं।
साथ ही इन्हें अतिरिक्त 6 से 7 ग्राम पंचायतों का कार्यभार भी दिया गया है। दिनेश चौहान को बगोड़ गांव ग्राम पंचायत, विनीत सैनी तोली ग्राम पंचायत, ज्योति को नौगांव मल्ला पंचायत,रोहित ठाकुर को बंचूरी ग्राम पंचायत व पूरण सिंह की तैनाती माग़था पंचायत में हुई है।
शुक्रवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को पुष्प माला पहना कर विदाई थी।
कार्यक्रम में बीडीओ दृष्टि आनंद, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, एबीडीओ जगमोहन बिष्ट,गंगा सिंह बिष्ट,विक्रांत,अलका रावत आदि मौजूद रहे।
