
यमकेश्वर 19 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में 27 सितंबर में होने वाले छात्र संघ चुनाव के संबंध में छात्र – छात्राओं की एक बैठक महाविद्यालय के सभागार में छात्र संघ चुनाव समिति के द्वारा आयोजित की गई । बैठक में सहायक चुनाव अधिकारी डॉ उमेश त्यागी ने छात्रों को छात्र संघ का उद्देश्य, चुनाव पर खर्च ,नामांकन प्रक्रिया व प्रत्याशियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों को बताया।
चुनाव समिति के सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को बताया कि चुनाव प्रक्रिया से पहले सभी छात्र-छात्राएं अपने परिचय पत्र ड्रेस एवं जो प्रत्याशी होंगे उनकी कक्षा उपस्थित 75% अनिवार्य होगी वही छात्र संघ का चुनाव लड़ पाएंगे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ गिरीराज सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं छात्र संघ का चुनाव लड़ेंगे उनके लिए नामांकन शुल्क प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग होगा व दो पद सह सचिव व कोषाध्यक्ष छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा, छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के अनुसार होगा।
कार्यक्रम में छात्र संघ निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ नीरज नौटियाल, डा पूजा रानी, डॉ राम सिंह सामंत, डॉ केशव डबराल, डॉ हिमानी बडोनी, डॉ चेतन भट्ट, डॉ मनवीर कंडारी आदि उपस्थित रहे।
