92 Views

बिथ्याणी 8 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी के छात्र-छात्राओं को एल्बेडाजोल की दवाई वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के द्वारा महाविद्यालय के लगभग 40 छात्र- छात्राओं को एल्बेडाजोल की दवाई खिलाई गई साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत डॉ मनवीर सिंह कंडारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कृमि रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उसके बचाव के उपाय भी बताएं गए और उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं दवाई लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें आगामी 15 अक्टूबर को दवाई वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
