
यमकेश्वर 8 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
जलागम संस्था के व्दारा दिउली गांव में कृषकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिउली और आसपास के गांवों के कृषक मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में जलागम के अधिकारियों ने कृषकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पारंपरिक खेती करने की विधि के बारे में किसानों को जानकारी दी गई और ग्रामीणों ने बताया कि वह गोबर को गौशाला से उठाकर सीधे खेतों में फेंक देते हैं। इस से खेतों में और अधिक खर पतवार उग जाते हैं। कच्चे गोबर से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है। जलागम अधिकारियों ने कृषकों को बताया कि कृषक गौशाला से गोबर को एक स्थान पर इकट्ठा कर सड़ाकर फिर खेतों में फेंके। अधिकारियों ने बताया कि खेती में जागरूक होने की आवश्यकता है। जंगली जानवरों से खेती को बचाने के उपाय पर चर्चा की गई। जंगली बंदर,सुवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इस दौरान मंजू चौहान,मदन मैठाणी,कोमल सिंह,अजय रावत,विमल सिंह आदि उपस्थित रहे।
