
ऋषिकेश 27 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेष बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया कि देहरादून निवासी बबली कौर ने सोमवार सुबह पुलिस चौकी बछेलीखाल में आकर सूचना दी कि उनका पुत्र मोहन सिंह उम्र 25 वर्ष, पिकअप चालक/वाहन स्वामी प्रवीण राठौर उम्र 25 वर्ष और ताराचंद्र 24 वर्ष 25 अक्टूबर की रात को एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआवला देहरादून से पेंट की बाल्टियां और पुट्टी के कट्टे लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे। उन्हें 26 की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। बबली कौर ने बताया कि कल सुबह से उनका बेटा मोहन फोन नहीं उठा रहा है और अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने बताया कि लालतप्पड़ चौकी से बेटे की अंतिम लोकेशन साकनीधार के आस-पास मिली। जिसके बाद वह तलाश में यहां आई हैं। सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल से चौकी प्रभारी फोर्स और परिजनों के साथ साकनीधार पहुंचे। लोकेशन पर कोई नहीं मिला, जिसके बाद तलाश करते हुए टीम कोडियाला की तरफ बढ़ी। रास्ते में तोताघाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए मिले। नीचे खाई की तरफ देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला साथ ही लगभग 250 मीटर गहरी खाई में एक पिकअप वाहन दिखाई दिए। जिस पर एसडीआरएफ व्यासी ने रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया गया। खाई से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। जिनकी पहचान उपरोक्त तीनों लापता युवकों के रूप में हुई है। शवों को खाई से निकालकर पुलिस के सपूर्द किया।
मृतकों में:- मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा, थाना डोईवाला, देहरादून।
प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी डोईवाला, देहरादून (चालक/वाहन स्वामी)
ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, देहरादून शामिल हैं।
