
यमकेश्वर 10 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
रजत जयंती के अवसर पर बाल भारती इंटर कॉलेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं का ग्रुप भ्रमण के लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के पैतृक गांव खोबरा पहुंचा जहां उन्होंने गढ़वाली संस्कृति के बारे में जाना। साथ ही बच्चों को खोबरा गांव में गढ़वाली व्यंजन मंडवे की रोटी रयांश की दाल आदि गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद और जानकारी दी गई और गांव में कैसे होमस्टे को बढ़ावा दिया जाए इसके बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर बच्चों को विद्यालय के शिक्षक रविंद्र भारद्वाज, सतीश मौर्य व रीना भट्ट द्वारा खोबरा गांव के पास में माता श्याम सुंदरी के दर्शन कराए गए और माता के मंदिर से जुड़े हुए रहस्य भी बताए गए।
दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में बाल भारती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली संस्कृति के बारे में जाना इस मौके पर रश्मि पोखरियाल, एकता नौटियाल, प्रधानाचार्य हिमानी रावत आदि मौजूद रहे।
