
ऋषिकेश 10 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
राम तपस्थली ब्रह्मपुरी में जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम देवानंदाचार्य महाराज श्री का 72वां जन्म महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें अखिल भारतीय संघ समिति ऋषिकेश विरक्त वैष्णव मंडल समिति ऋषिकेश रामानंदीय विरक्त वैष्णो मंडल हरिद्वार के सभी महामंडलेश्वर जगतगुरु श्री महंत एवं शहर के समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक भक्तों ने महाराज श्री का जन्मदिन की बधाई देते हुए बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज ने की।
इस अवसर पर जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज ने बताया कि 9 दिवसीय राम कथा का समापन के साथ जन्म उत्सव सभी भक्तों ने संतों ने मिलकर मनाया गया सनातन धर्म की रक्षा एवं हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मां गंगा की स्वच्छता एवं अखंडता के लिए राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में संकल्प भी लिया गया इसमें सभी संत महात्माओं ने अपनी प्रवचनों में सभी संप्रदाय को एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र की मांग को आगे बढ़ते हुए हिंदू राष्ट्र का पूर्व जोड़ समर्थन किया। इस मौके पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज, महामंडलेश्वर दुर्गा दास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, योगी आशुतोष महाराज, महंत रवि देव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत करुणा शरण महाराज, महामंडलेश्वर अजय रामदास, महंत आलोक हरी महाराज, महामंडलेश्वर महावीर दास आदि मौजूद रहे।
