229 Views

ऋषिकेश 13 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
गोकर्ण कर्नाटक प्रसिद्ध आध्यात्मिक यात्रा पर निकले ऋषिकेश के धर्मगुरु अवधूत परमहंस श्री समर्पणानंद सरस्वती ने गोकर्ण के महाबलेश्वर मंदिर में भगवान शिव के आत्मलिंग की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने माँ भद्रकली का अशीष भी प्राप्त किया साथ ही उन्होंने यात्रा के दौरान गोकर्ण के पवित्र तटों में जाकर ध्यान साधना की साथ ही भक्तों और पर्यटकों को भी इन तटों के बारे में बताया और अध्यात्म के लिए उचित स्थान बताया इस अवसर पर भगवान शिव के आत्म लिंग का अभिषेक करते हुए उन्होंने मंदिर की रहस्यमई ऊर्जा और शांत प्रवेश को अपनाया।
