
भृगुखाल 21 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज भृगुखाल के खेल प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खुशहाल सिंह रावत की स्मृति में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टीम बड्यूण बनी चैंपियन।
रविवार को भृगुखाल के खेल मैदान में टीम बड्यूण और लैंसडाउन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें टीम बड्यूण ने 4-1 गोल बनाकर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बच्चन सिंह बिष्ट (जिला पंचायत सदस्य उमरोली ) ने उद्घाटन किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। फाइनल मैच में चैंपियन बनी टीम बड्यूण को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई वहीं टीम लैंसडाउन को 71 सौ रूपये और ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दी गई।
इस मौके पर मनमोहन नेगी, दीपक नेगी, संदीप कांत, दीपक चंद, हरीसिंह (प्रधान जयहरी मल्ली), आशीष बडोनी (क्षेत्र पंचायत सदस्य कांडी) आदि मौजूद रहे।
