
यमकेश्वर 21 जनवरी
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रधान संगठन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल नेगी, उपाध्यक्ष बबीता नेगी, महासचिव अजय जी सहित संगठन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को यमकेश्वर के विकास में सहयोग देने को कहा साथ ही अपने दायित्व को निभाने के लिए कहा।
इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, सुरजीत राणा, नीरज कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी आदि उपस्थिति रहे।
