280 Views

ऋषिकेश 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज पुलिस ने आस्था पथ ऋषिकेश से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त सूरज उर्फ सुरजा पुत्र कन्हैया लाल निवासी गली नंबर 17/18 गुमानीवाला ऋषिकेश को 8.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल तेज सिंह, दिनेश मेहर, अभिषेक, विकास व कुलदीप शामिल रहे।
