233 Views
ऋषिकेश 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नि. महापौर श्रीमती अनीता ममगाई ने साधु संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नि. महापौर अनीता ममगाई ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अच्छे कर्म पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज और राष्ट्र को नई राह दिखाई।
