175 Views

यमकेश्वर 21 जून
गजेंद्र सिंह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल कांडी में योग प्रशिक्षक आकांक्षा नेगी के नेतृत्व में गांव के बच्चों और बुजुर्गों को योग कराया गया साथ ही योग विषय की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने योग कक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग की महिमा को जाना कि योग करने से मानव शरीर और मन अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। इस अवसर पर (ग्राम प्रधान कांडी) सुमन देवी ने बताया कि योग कक्षा में कई ग्रामीण जुड़े और आकांक्षा नेगी द्वारा बताए गए आसनों का ग्रामीणों ने अभ्यास किया और आगे भी इन आसनों को करने से ग्रामीणों को कई बीमारियों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर कृष्णा देवी (पूर्व ब्लाक प्रमुख), पंकज नेगी, महेंद्र बिष्ट और ग्रामीण बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे।
