यमकेश्वर 10 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर में बंदरों, लंगूरों और गुलदार के आतंक से ग्रामीण लगातार परेशान चल रहे हैं। लेकिन वन विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
ऐसा ही मामला शुक्रवार को ठांगर गांव में देखने को मिला जहां 12 वर्षीय शिवांशु नाम का बालक बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहा था इसी दौरान लंगूर ने उस पर धक्का मारा और खेतों से नीचे गिरा दिया इस दौरान बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आ गई परिजनों ने बच्चों को सीएचसी यमकेश्वर में ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया जहां बच्चे की शनिवार को मृत्यु हो गई।
बता दें कि बच्चा शिवांशु बगोड़गांव गांव के सतीश सिंह का पुत्र था जो अपने ननिहाल में नाना स्वर्गीय भारत सिंह के घर में आया हुआ था और ननिहाल में बच्चे पर लंगूर ने धक्का मारा और बच्चे पर गहरी चोट लग गई। जिसके चलते बच्चे की मृत्यु हो गई।
