यमकेश्वर 16 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर के अन्तर्गत ठांगर गांव में नानी के घर आए मासूम पर लंगूर के हमले और उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में वन विभाग की टीम शुक्रवार को मृतक के पैतृक गांव बगोड़गांव पहुंची।
बगोड़ गांव निवासी मासूम शिवांशु जो अपनी नानी के घर ठांगर गया हुआ था। वहां लंगूर के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी ने बताया कि इस घटना में कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। इससे पहले विभाग द्वारा इलाज के दौरान एम्स अस्पताल ऋषिकेश में 30 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी जा चुकी है। आज टीम ने 2.70 लाख रुपये का चैक परिजनों को सौंपा। शेष राशि जल्द ही दी जाएगी। अधिकारियों ने परिजनों से मिलकर दुख जताया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। वहीं मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुआवजा देने पहुंची टीम में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक साकेत बडोला, वन क्षेत्राधिकारी लाल ढांग रेंज अनुराग जोशी, फोरेस्टर दाताराम, फॉरेस्ट गार्ड पंकज कुमार और अनिल रावत मौजूद रहे।
