पौड़ी 17 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतगणना के उपरांत निर्वाचित घोषित किए गए जिला पंचायत एवं विभिन्न नगर निकायों के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में जिला योजना समिति के कुल 20 सदस्य निर्वाचित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना समिति अशोक जोशी ने बताया कि जिला पंचायत के 13 सदस्य पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया था। वहीं, नगर निकाय पौड़ी के एक सदस्य पद के लिए 2, नगर निकाय श्रीनगर के एक सदस्य पद के लिए 3 तथा नगर निकाय कोटद्वार के 5 सदस्य पदों के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद संबंधित पदों पर निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला योजना समिति 2026 के सदस्य हेतु नगर निकाय श्रीनगर से राजेंद्र सिंह नेगी, नगर निकाय पौड़ी से अरविन्द रावत तथा नगर निकाय कोटद्वार से सौरभ नौडियाल, अनिल रावत, सोनिया नेगी, निरुबाला खांतवाल एवं संजय भण्डारी निर्वाचित हुए हैं।
इसी प्रकार जिला पंचायत से महेन्द्र सिंह, आरती, अनूप सिंह, वन्दना देवी, भरत सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमिला देवी बिष्ट, बचन सिंह, अनुज कुमार, मुन्नी ध्यानी, कमला देवी, बलवंत सिंह एवं शान्ति देवी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई।
