7 Views
यमकेश्वर 12 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड यमकेश्वर के कांडी स्थित उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारी मनीष मोहन नेगी का शिक्षक संघों ने स्वागत किया।
इस दौरान राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। नेगी ने शिक्षकों से प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के हित में ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, दोनों शिक्षक संघों ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मेहरबान सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह पयाल, अमित कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह बिष्ट, मंगल सिंह नेगी, देवेंद्र कुमार डोभाल, सत्यपाल सिंह रावत, दिवाकर गौड़ एवं विपिन बडोला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
