पौड़ी 14 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव-2026 के तहत शनिवार को वार्डवार फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगसाल ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में वार्ड संख्या-4 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्ड संख्या-2 को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला वार्ड संख्या-10 और वार्ड संख्या-7 के बीच खेला जाना था, लेकिन वार्ड संख्या-10 की टीम के खिलाड़ी मैदान पर नहीं पहुंचे। इसके चलते वार्ड संख्या-7 को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया।
शरदोत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही वार्ड स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आपसी मेलजोल एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
