
ऋषिकेश 26 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
शिकायतकर्ता बहार चन्द पुत्र मोहन लाल निवासी खाण्डगांव ऋषिकेश जनपद देहरादून कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्त अंकित शर्मा के साथ अपनी गाडी संख्या UK07F-3374 में पैट्रोल भराने के लिए नटराज चौक के समीप इण्डियन आयल पैट्रोल पम्प पर गये थे। वहां पर मौजूद पेट्रोल पम्प के तीन कर्मचारियों सचिन चौहान पुत्र जबर सिह निवासी ग्राम बहादुरगढ जिला हापुड उप्र उम्र 31 वर्ष, तिलक राज पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम माकडी थाना स्याना जिला बुलन्दशहर उप्र उम्र 38 वर्ष व नितिन चौहान पुत्र गंगाशरम सिह चोहान निवासी ग्राम पलवाडा, थाना बहादुरगढ जिला हापुड उप्र उम्र 32 वर्ष मेरे साथ मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा पुलिस नामजद तीनो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए थाने ला कर हिरासत में लिया और जांंच में जुटी है।
