
मुनिकीरेती 29 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल व रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार रात्रि Hotel imrama में होटल संचालक प्रियव्रत तोमर पुत्र जयवीर निवासी शालीमार गार्डन, थाना कंकरखेड़ा हाल होटल संचालक इमरामा, बालक नाथ रोड तपोवन मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल (उम्र 24 वर्ष) को होटल में ग्राहकों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। होटल संचालक के पास शराब लाइसेंस न होने पर उसके खिलाफ मु0अ0 सं0:-116/ 2024 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, व0उप0नि0 योगेश चंद्र पांडेय,उनि प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन व का0 अरविंद शामिल थे।
