241 Views
नई दिल्ली 26 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन दिल्ली के एम्स में हुआ है।
मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के 14वें प्रधानमन्त्री थे। वह एक अर्थशास्त्री भी थे और उन्होंने 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। उन्हें उनकी मेहनत और काम के प्रति उनके शैक्षणिक दृष्टिकोण के साथ-साथ उनकी सुलभता और उनके विनम्र व्यवहार के लिए भी जाना जाता है।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। वह एक विचारक और विद्वान के रूप में जाने जाते थे।
