244 Views

ऋषिकेश 2 फरवरी
गजेंद्र सिंह
प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. ताराचंद अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर नाभा हाउस आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 50 निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही उनकी स्मृति में पौधा भी रोपित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नव निर्वाचित मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए स्व. ताराचंद अग्रवाल के योगदान को भी याद किया गया।
