103 Views
ऋषिकेश 15 मार्च
गजेंद्र सिंह
शनिवार शाम लगभग 6:30 मिनट पर कोयल घाटी तिराहे के समीप कई फल की ठेलियां जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मुख्य मार्ग कर हड़कंप मचा रहा और भीषण यातायात जाम गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। और कहा कि आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया। लेकिन जली हुई बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने की जांच कर रही है। बताया कि घटना मुख्य मार्ग पर होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
