
ऋषिकेश 12 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के प्रभारी निदेशक प्रशांत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने निदेशक को ऋषिकेश परिसर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें छात्र- छात्रों की ऑनलाइन अंक तालिका में कई गड़बडियां है जिनको सही करने के साथ ही उसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए, स्नातक व स्नातकोन्तर कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के पश्चात भी विषय परिवर्तन का प्रावधान हो, सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा माँगी गई उत्तरपुस्तिका तय समय पर उपलब्ध की जाएं, परिसर में स्नातकोत्तर (MA, MSc. M.com) आदि कक्षाओं में सीमित संख्याओं में सीटे उपलब्ध की जाए जिससे वंचित छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभी मांगों का जल्द निराकरण नहीं गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ऋषभ चौहान, अक्षत बिजल्वाण, सक्षम चौहान, परमवीर सिंह, रितु बिष्ट, सिमरन रावत, आयुष भंडारी, आयुष चंदोला, मनु, प्रताप सिंह, वृंदा कौशल आदि कार्यकर्ता उपास्थित थे।
